SHIVPURI NEWS- नरवर में कांग्रेस का प्रदर्शन, किसानों की फसलें सूख रही है,बिजली भी नही है-सौंपा ज्ञापन

Bhopal Samachar
नरवर। करैरा विधानसभा में आने वाले नरवर नगर में कांग्रेस पार्टी ने आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर दर्ज हुए मामले और किसानों की समस्या को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। इस धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा,वही कहा गया कि किसानों को समय पर बिजली नही मिली तो 7 दिन बाद आंदोलन किया जाएगा,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

नरवर तहसील में आज किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। वही राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर मप्र में दर्ज किए मामलो का भी विरोध किया। कांग्रेसियो का कहना था कि करैरा विधानसभा एवं पोहरी विधानसभा को किसानों की समस्या बिजली आने के कारण किसान अपनी फसल में पानी नहीं दे पा रहा नाही किसानों पर भगवान की दृष्टि भी नहीं हो रही है इस कारण फसल सूखने के कगार पर है।

ऐसे में मोटर और बोरवेल से फसलों में पानी देना ही एकमात्र सहारा है। लेकिन बिजली नही आ रही है यह भाजपा की सरकार किसानों का दर्द नही समझ रही है। बिजली नही मिली तो किसानों की फसलों का क्या होगा।

क्षेत्र में किसी गांव में बिजली नही आ रही है,किसी गांव मे बिजली आती है तो वोल्टेज नही आता है। किसान बहुत परेशान है उसकी फसल बर्बाद होने पर हैं। ऐसी स्थिति में फसलों के लिए बिजली संजीवनी का काम करती लेकिन भाजपा सरकार किसान विरोधी होने का काम कर रही है।

कांग्रेसियों ने कहा कि अगर 7 दिन के अंदर किसानों की समस्या का हल नही होगा तो आगे आंदोलन किया जाएगा,हम फिर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करेंगें। इस मौके किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन सिंह बैस करैरा के पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, नरवर ब्लॉक अध्यक्ष संजय हर्षाना, कांग्रेस जिला सचिव रामरुप महदोरिया,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कल्लू राम कुशवाह और उपाध्यक्ष राजू कोली सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता और सैकड़ों किसान मौजूद थे।