SHIVPURI NEWS- भाजपा के जिला अध्यक्ष या कांग्रेस के एक्ट्रामैन राजू बाथम, फेलियर साबित​ संगठन स्तर पर

Bhopal Samachar
बातो बातो में @ शेखर यादव शिवपुरी। मप्र में विधानसभा चुनाव की आहट शुरू हो चुकी है। भाजपा ने सत्ता में बने रहने के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है,लेकिन शिवपुरी की भाजपा को लगातार झटके मिल रहे है एक के बाद एक भाजपा नेता भाजपा का त्याग करते जा रहे है और कांग्रेस से हाथ मिलाते जा रहे है। संगठन स्तर पर उनकी नाराजगी या उन्हें रोकने का प्रयास नही किया गया है।

किसी भी पार्टी के जिला अध्यक्ष का सबसे पहला और सबसे अधिक इंपॉर्टेंट काम होता है संगठन को मजबूत करना लेकिन शिवपुरी के भाजपा के संगठन की बात करे तो लगातार कमजोर होता जा रहा है लगातार उसके जनाधार वाले नेता भाजपा का त्याग करते जा रहे है।

सबसे पहले बैजनाथ रामसिंह यादव ने छोड़ी भाजपा

जिले की राजनीति में बडा नाम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति बैजनाथ सिंह यादव ने कांग्रेसी में वापसी की। बैजनाथ सिंह यादव मूल कांग्रेसी ओर सिंधिया समर्थक थे,लेकिन सिंधिया के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और भाजपाई हो चुके थे। पुन:कांग्रेस ज्वाइन कर ली। बैजनाथ अचानक कांग्रेस में नही गए अटकले लगाई जा रही थी कि भाजपा का त्याग कर सकते है।

बैजनाथ यादव के बेटे रामवीर यादव ने कहा कि भाजपा के जिला संगठन स्तर से उन्हें रोकने का प्रयास नही किया गया हां रोकने का प्रयास सिंधिया समर्थक नेताओं ने किया था लेकिन पापा सिंह माने नही। यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष ने व्यक्तिगत रूप से रोकने का प्रयास नही किया और ना ही शायद इस मुद्दे पर उनसे मिलने गए।

राकेश सावलदास गुप्ता-बडा वोट बैंक गया भाजपा का

राकेश सावलदास गुप्ता ने ने भी अपना हाथ कांग्रेस से मिला लिया। शिवपुरी के वैश्य समाज के वोटर के साथ साथ अन्य समाज पर भी राकेश गुप्ता पकड़ रखते है। यहां भी जिला स्तर पर राकेश गुप्ता को रोकने मनाने और समझाने का प्रयास नही किया गया।

धाकड़ समाज के धाकड़ नेता रघुराज सिंह धाकड़

कोलारस विधानसभा में धाकड़ मतदाताओं की संख्या बल पर धाकड़ नेता टिकट की मांग कर सकता है,कोलारस विधानसभा में धाकड़ मतदाताओं की संख्या 30 हजार के लगभग है। धाकड़ समाज को सीएम शिवराज सिंह धाकड़ के कारण मूल भाजपा का वोटर समझा जाता है,इस स्थिति में कोलारस विधानसभा के धाकड़ समाज के बडा नाम रघुराज सिंह धाकड़ ने भाजपा का त्याग कर दिया-यह एक सबसे बडी बात है। भाजपा का त्याग रघुराज सिंह धाकड़ ने 7 दिवस पूर्व ही यह घोषणा कर दी थी कि वह भाजपा का त्याग कर कांग्रेस के साथ होगेें।

रघुराज सिंह धाकड़ से शिवपुरी समाचार ने सवाल किया कि जब आप की भाजपा छोडने की अटकलें लगाई जा रही थी उस समय भाजपा जिला अध्यक्ष ने आपको रोकने का प्रयास किया—रघुराज सिंह धाकड़ ने बडा ही आश्चर्यजनक जवाब दिया था कि राजू बाथम मुझे शक्ल पहचानते ही नही है रोकने का फोन की बात तो दूर एक फोन तक नही आया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने गोटू ने छोड़ी भाजपा

शिवपुरी जिले की दो विधानसभा पर सीधा प्रभाव डालने वाले नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू ने आज भाजपा से अपना त्यागपत्र दे दिया है। गोटू की भी भाजपा को त्याग करने की अटकलें लगाई जा रही थी,लगातार मीडिया खबरों का प्रकाशन कर रही थी फिर भी भाजपा गोटू को नही रोक सकी।

शिवपुरी समाचार ने जितेन्द्र जैन गोटू ने सवाल किया कि जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने आपको रोकने का प्रयास किया,तो गोटू ने कहा कि वह यह चाहते थे कि भाजपा में अब वह अकेले की बचे रहे। वह हमसे मिलते थे अवश्य थे लेकिन इस मामले में आज तक कोई बातचीत नही की।

मुख्य अतिथि और मंत्री स्टाईल की लाईफ स्टाईल ने बिगाडा गणित

भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू बाथम सिर्फ सरकारी आयोजनों में मुख्य अतिथि की भूमिका में रहे। पार्टी से आए कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे,लेकिन अपने स्तर से संगठन से नाराज लोगो को मनाने का प्रयास नही किया। राजनीतिक पंडितो का कहना है शिवपुरी जिले में मंत्री की अनुपस्थिति में सरकारी कार्यक्रम में मंत्री की भूमिका में रहते थे।

मंत्रियों को लाईफ स्टाईल में अध्यक्ष ने भाजपा के संगठन का गणित बिगाड़ दिया। मूल भाजपाइयों की उपेक्षा की,कार्यकर्ता का दर्द समझने का कभी प्रयास नही किया। वही मप्र में शिवपुरी जिले में ही सबसे बडी भगदड यही मची हुई है। जितेन्द्र गोटू ने कहा कि वह कांग्रेस के एक्ट्रा खिलाड़ी की भूमिका में है।

इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन अन्य व्यक्ति रिसीव कर रहा था। दस मिनिट के बाद बात कराने की बात हुई,लेकिन संपर्क नही हो सका। जैसे ही अध्यक्ष महोदय की प्रतिक्रिया आती है प्रकाशित कर दी जाऐगी।