SHIVPURI NEWS- राजे की पसंद गायत्री उन्हीं के लिए सिरदर्द- पढ़िए कांग्रेस नेताओं के बयान

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज शिवपुरी शहर के मुख्य बाजार सदर बाजार का अतिक्रमण ने अब तूल पकड़ लिया है। किसके कहने पर हिटैची आई इसकी खोज जारी थी,तभी अचानक इस मुद्दे
में आग में घी देने का काम करने वाली खबर आ गई कि आज सदर बाजार में अतिक्रमण तोड़ने आए कर्मचारी रिटायर हो गए है। वह अवैध रूप से नौकरी कर रहे है। इस खबर के बाद कांग्रेसियो ने शिवपुरी विधायक और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

व्यापारियो के प्रेशर में पहले हुए अतिक्रमण प्रभारी कार्यमुक्त

व्यापारियों ने एकजुट होकर चुनाव का बहिष्कार करते हुए नपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस मामले में सबसे अहम मोड तो उस समय आया जब नगर पालिका सीएमओ केशव सिंह सगर ने इस मामले में अतिक्रमण प्रभारी देवेन्द्र त्रिवेदी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर मामले को थाम लिया।

सिंधिया समर्थक नेता ने सबसे पहले कहा विधायक के खिलाफ षड्यंत्र

आज सुबह जब नगर पालिका प्रशासन और व्यापारियों के बीच बहस चल रही थी तभी कांग्रेसी समर्थक नेता संजय सांखला ने मीडिया को बयान दिया कि बिना समक्ष अधिकारी के आदेश के बना तोड फोड करना अर्थात विधायक के खिलाफ षड्यंत्र करना है। हालांकि यह वह बता नही सके थे कि विधायक के खिलाफ कौन षड्यंत्र कर रहा है और क्यों कर रहा है।

कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने की उठाया सवाल

आज राकेश गुप्ता ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि आज बाजार में तोड़फोड़ करने गए जो अधिकारी का नाम सामने आ रहा है वह 30 जून 2023 को शासन द्वारा रिटायर हो चुके है। फिर अगले डेढ महीने से वह किसके आदेश पर नगर पालिका में कार्यरत है। इस बीच के डेढ़ माह में उन्होंने ऐसी कोई जबरन बसूली तो नहीं कर ली इसकी जांच होना चाहिए। साथ ही व्यापारियों के साथ इस तरह की वसूली करने वाले आखिर किसके संरक्षण में यहां काम कर रहे है। आज बाजार में किसके इशारे पर तोडफोड करने गए वो भी एक सवालियां निशान है।

कांग्रेसी जिलाध्यक्ष ने विजय चौहान ने कहा कि भाजपा समझ चुकी है कि इस बार व्यापारी ने मन बना लिया है कि वह कांग्रेस को वोट करेगी,इसलिए डरा रहे है।

पूर्व विधायक पुत्र आलोक शुक्ला ने कहा कि चिन्हित व्यापारी और एक समाज को डराया जाता है,अगर विधायक महोदय को वोट नही करोगे तो अतिक्रमण के नाम पर निपटा दिया जाएगा,शिवपुरी विधानसभा पर यशोधरा राजे सिंधिया ने अतिक्रमण कर रखा है कांग्रेस इस अतिक्रमण को मुक्त करा कर रहेगी।

नरेन्द्र जैन कांग्रेसी नेता ने कहा कि 3 माह की देरी है अब व्यापारी दबेगें नही,व्यापारी अब डरे नही भयभीत नही हो हम उनके साथ हैं।