मैं भी तेईस के चुनाव में लैंड करूंगा, इट्स माय ऑफिशियल अनाउंसमेंट- धैर्यवर्धन शर्मा - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बाल्यावस्था से भाजपाई श्री धैर्यवर्धन शर्मा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाग लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने लिखा है कि, चंद्रयान 3, तेईस को लैंड करेगा, मैं भी तेईस (2023) के चुनाव में शिवपुरी में लैंड करूंगा। Its my official announcement. 

हालांकि उनके ऑफिशल स्टेटमेंट में ना तो यह बताया गया है कि वह शिवपुरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे और ना ही यह स्पष्ट किया गया है कि वह चुनाव लड़ेंगे। "लैंड करूंगा" से सभी लोग अपने-अपने विवेकानुसार अर्थ निकाल रहे हैं, लेकिन इतना जरूर है कि इस बार श्री धैर्यवर्धन शर्मा के तेवर बदले हुए हैं।