SHIVPURI NEWS- जिले के साथ साथ इन थानो पर भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शामिल हुई। मुख्य अतिथि यशोधरा राजे सिंधिया ने पुलिस परेड ग्राउंड में 9 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान व मध्य प्रदेश गान हुआ।

एक नजर इतिहास पर भी डाले

15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास और हर भारतीय नागरिक के लिए सबसे अहम दिन है। यही वह दिन है जब पहली बार भारत के लोगों ने एक आजाद देश में सांस लेना शुरू किया। आज हमारे देश को अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी से मुक्ति मिले 76 बरस पूरे हो गए हैं। भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूम-धाम और पूरे उत्साह के साथ मना रहा है।

यह ऐतिहासिक दिन है और हमारे देशवासियों के बीच देश प्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस का दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिनके त्याग और बलिदान के चलते भारत तो अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली

देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी को पाने के लिए लंबा संघर्ष किया। अपना पूरा जीवन, पूरी जवानी आजादी को पाने में झोंक दी। देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मंगल पाण्डेय,, राजगुरु, सुखदेव, जवाहरलाल नेहरू, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक जैसे कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा। भारत मां के इन सच्चे सपूतों के लंबे संघर्ष के कारण स्वतंत्रता का सपना साकार हुआ। आज 15 अगस्त, 1947 का जिक्र होते ही गर्व से हर भारतीय का सीना चौड़ उठता है

यहां भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम लिजे भर के थानो पर भी मनाया गया। इसी दौरान सुरवाया थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान ने अपनी टीम के सभी साथियों के साथ मिल कर सुबह थाने पर झंडा बंधन कर देश के अमर शहीदों को नमन कर इस स्वतंत्रता दिवस को बनाया जिसमें सुरवाया थाना प्रभारी रामेंन्द्र सिंह चौहान,एएसआई रामकुमार तोमर, श्रीकांत शर्मा, प्रधान आरक्षक रविंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक, महेंद्र कुमार सक्सेना प्रधान आरक्षक हर्ष आरक्षक दर्शन सिंह दशरथ सिंह राजेंद्र सिंह यशपाल सिंह देवेंद्र सिंह प्रकाश आवासीय

यह भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम अमोला थाने पर भी मनाया गया। अमोला थाना प्रभारी अरवेद्रं छारी ने अपनी टीम के साथ थाने पर झंडा बंधन कर शहीदो को एक सच्चे मन से श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति सच्ची श्रद्धा भाव से सेवा करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में राकेश सेगर, प्रधान आरक्षक हरज्ञान, प्रधान आरक्षक बीरबल, एएसआई प्रेमलाल पांडे, एएसआई वासदेव, एएसआई हरीश,आरक्षक राजपाल, शिवम यादव, प्रमोद कुशवाह, प्रधान आरक्षक भीकम, प्रधान आरक्षक संजीव कुमार शामिल थे।