SHIVPURI NEWS - बिजरौनी पेट्रोल पंप: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Bhopal Samachar

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के इंदार थाना क्षेत्र से मिल रही रही हैं जहां बीती रात एक बाइक सवार युवक को अज्ञान वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार बड़ीघुरवार का रहने वाला विनोद पिता अमर जाटव उ्म्र 30 वर्षीय शुक्रवार की रात करीब 9 बजे बाइक पर सवार होकर अपनी किसी रिश्तेदार के घर से खतोरा रोड से होते हुए अपने गांव घुरवार वापस लौट रहा था। इसी दौरान बिजरौनी पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से विनोद हादसे का शिकार हो गया।

इसी दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रामवीर यादव इसी रोड से बदरवास की ओर जा रहे थे। जहां रास्ते में विनोद गंभीर रूप से घायल मिला। जिला उपाध्यक्ष रामवीर यादव ने तत्काल इंदार थाना पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से घायल विनोद को बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां विनोद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विनोद जाटव शादीशुदा था। वह अपने पीछे 3 बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है।