SHIVPURI NEWS- सोती हुई पत्नि का गला काटकर हत्या, पास मे बैठा तड़पता हुआ देखता रहा

Bhopal Samachar
पोहरी। खबर शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के गोवर्धन थाना सीमा से मिल रही है कि थाना सीमा मे आने वाले गाजीगढ गाँव में निवास करने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी की हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर सदेंह था इस कारण यह घटना घटित हुई है। पत्नी का गला काट कर पति कई घंटो तक उसे तडपते हुए बैठकर देखता रहा।

वृंदावन आदिवासी पिता रामजी आदिवासी उम्र 35 साल अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। मंगलवार रात वह शराब पीकर घर आया था। रात में उसका पत्नी गिरजा से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी गिरजा अपने तीन बच्चों के साथ सो गई थी, लेकिन रात में हुए झगडे़ के बाद वृंदावन रात भर जागता रहा। आज सुबह साढ़े 5 बजे वृंदावन ने सोती हुई पत्नी के गले को हासिए से काट दिया। बताया कि गिरजा को तड़पते हुए देखने के लिए उसका पति बैठा रहा।

वृंदावन के पिता रामजी आदिवासी पास में ही मकान में रहते थे। आज सुबह जब गिरजा का छोटा बेटा रोने लगा। जब वह काफी समय बाद भी चुप नहीं हुआ, तब रामजी ने अपनी पत्नी को बच्चे को दूध देने के लिए पहुंचाया। जहां सास के सामने उसकी बहू की लाश पड़ी हुई थी। बेटा खून से लथपथ हासिए के साथ पास में बैठा हुआ था। वृंदावन की मां भागकर अपने पति रामजी को बताई। गांव के चौकीदार की सूचना के बाद मौके पर गोवर्धन थाना पुलिस पहुंची। इसी दौरान आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

गोवर्धन थाना प्रभारी शिवनाथ सिंह सिकरवार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर आरोपी वृंदावन आदिवासी के खिलाफ हत्या की धारा में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। आज दोपहर आरोपी पति वृंदावन आदिवासी को भी गिरफ्तार कर लिया है।