SHIVPURI NEWS- जेठानी ने अपनी गर्भवती बहू को कमरे में बंद कर दिया जेठ लेटा हुआ था:मामला दर्ज

Bhopal Samachar
करैरा। शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में जेठ ने गर्भवती महिला उम्र 24 साल के साथ छेड़छाड़ की। इसमें आशा कार्यकर्ता जेठानी ने भी अपने पति का साथ दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ खेत पर बने डेरे में रहती है। वहीं, पड़ोस में जेठ-जेठानी कच्चे मकान में रहते हैं।

आयरन की गोली देने के बहाने घर बुलाया

महिला का कहना है कि मंगलवार 22 अगस्त की शाम करीब 7 बजे जेठानी उसके घर आई। इसके बाद आयरन की गोली देने के बहाने अपने घर ले गई। महिला का आरोप है कि जेठानी ने उसे कमरे में बंद कर दिया, जिसमें उसके जेठ लेटे हुए थे। पीड़ित महिला के पति ने मौके पर पहुंच कर उसकी इज्जत बचाई। पुलिस ने जेठ पर छेड़छाड़ और जेठानी पर अपराध में सहयोग करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।