SHIVPURI NEWS- शहर में 60 हजार मकान, संपत्ति कर बकाया 25 करोड़, जलकर और दुकानों पर किराया भी बाकी

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका की स्वयं की आय में शिवपुरी की जनता ही नगर पालिका को चूना लगा रही है। नगर पालिका के पैसो के अभाव में कई विकास कार्य नहीं हो रहे है। एक आंकड़े के अनुसार नगर पालिका शिवपुरी को शहर के लोगों से कर के रूप में 33 करोड़ रुपए की लेनदारी है। समय समय पर नगर पालिका वसूली अभियान चलाती है लेकिन वसूल नहीं पाती है। इस वर्ष नलो के बिल का टारगेट 7 करोड़ रुपए था लेकिन नगर पालिका 2ण्75 करोड़ की वसूली ही कर सकी है।

शिवपुरी शहर में 60 हजार मकान है जिन पर संपत्ति कर, जलकर, नपा की गोदामों का उद्गम और प्रीमियम राशि की संपत्ति भी नपा को करनी होती है। उक्त कारणों की अदायगी शहरवासियों को मासिक व वार्षिक जमा होती है, लेकिन लोग जब समय पर कर जमा नहीं करते, तो फिर यह महामारी राशि लगातार बढ़ती है। यही कारण है कि नपा की शहर में संपत्ति कर 25 करोड़ रुपए का बकाया हो गया, जबकि जलकर ने 9 करोड़ रुपए शेष ले लिए।

इसलिए बहुत परेशानी होती है

शहर में प्लॉट लेकर मकान बनाने के बाद उसे मकान मालिक किराये पर लेकर कहीं और रहता है। किराएदार के रूप में पढ़ा गया कोई बच्चा या अन्य कोई कार्यालय संचालित नहीं करता है। किराएदार छात्राएं स्कूल-कॉलेज, कोचिंग आदि में रहती हैं, ऐसे में जब भी नपा के कर्मचारी जाते हैं तो उन्हें लॉक ही लगा मिलता है।

नगरपालिका जब सीधे ही बकायादारों से वसूली नहीं कर पाती तो फिर वो न्यायालय का सहारा लेती है। बड़े व पुराने बकायेदारों को लोक अदालत में समझौता करने के लिए नोटिस घरों पर भिजवाया है। नपा से गया पत्र लोग उतनी संजीदगी से नहीं लेते, लेकिन जब न्यायालय के माध्यम से कागज घर पहुंचता है तो फिर उस पर चिंतन-मनन करके वो राशि जमा कर देता है। हर बार लोक अदालत के माध्यम से नपा को बड़ी बकाया राशि मिल जाती है।

जलकर वसूली हुई कम

नगरपालिका में इस वर्ष टैक्स वसूली का 9 करोड़ रुपए लक्ष्य तय किया गया था। जिसमें से अभी तक 2.70 करोड़ रुपए की राशि जमा हुई है। इसमें संपत्ति कर का लक्ष्य 5 करोड़ था, जिसमें से 1.90 करोड जमा हुआ, लेकिन जलकर 3.50 करोड़ में से महज 80 लाख रुपए ही जमा हुए। यानी शहरवासी पानी का पैसा देने में संकोच कर रहे हैँ। या फिर इस माह पाइप लाइन लीकेज की वजह से जब लोगों के घरों में पानी नहीं आया तो भी जलकर देने का मन नहीं बना रहे है।

शहर में लगभग 60 हजार मकान है। जिन पर 25 करोड़ संपत्ति कर बकाया है। वही नगर पालिका की दुकानो के रूप किराया लगभग 50 लाख का बकाया है।

इस बार वार्षिक वसूली लक्ष्य 9 करोड़ है, जिसमें जलकर की राशि कम जमा हुई है तथा अभी तक 30 फीसदी वसूली हुई। बाहर से आकर शहर में रहने वालों के घरों पर अधिकांश: ताले मिलते हैं, जिस वजह से समय लग जाता है। लोक अदालत के माध्यम से भी वसूली आती है।
सुधीर मिश्रा रेवेन्यू प्रभारी नगर पालिका शिवपुरी