SHIVPURI NEWS - सिंधिया का 4 चौथा विकेट गिरा धाकड़ नेता रघुराज सिंह धाकड़ के रूप में

Bhopal Samachar

शिवपुरी। मप्र में विधानसभा चुनाव सिर पर आ चुके है,दल बदल की बयार चल रही है। इसी दल बदल की बयार में कोलारस विधानसभा के धाकड़ समाज का बडा नाम कट्टर सिंधिया समर्थक रघुराज सिंह धाकड़ ने आज सिंधिया का त्याग करते हुए कमलनाथ से हाथ मिला लिया। रघुराज सिंह धाकड आज सुबह 6 बजे अपने समर्थकों के साथ 200 वाहनों के काफिले से भोपाल निकले और पीसीसी कार्यालय भोपाल पहुंचकर मप्र कांग्रेस चीफ कमलनाथ के सानिध्य में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। रघुराज धाकड़ ने दावा किया है उनके साथ 2 हजार लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

कौन है रघुराज सिंह धाकड़
रघुराज सिंह धाकड़ निवासी ग्राम पंचायत धनेरा निवासी ने 1984 से महल समर्थक के रूप में अपने राजनीति का आगाज किया था। रघुराज सिंह धाकड़ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जिले में कट्टर समर्थक के रूप में जाने जात है। रघुराज सिंह धाकड 2 वार जनपद सदस्य रहे चुके है वही कांगेेस में पूर्व किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष और कांग्रेस जिला महामंत्री रह चुके है।

सिंधिया ने जब कांग्रेस का साथ छोड भाजपा से हाथ मिलाया था तो रघुराज सिंह धाकड भी सिंधिया के साथ कांग्रेस का हाथ छोड दिया था। रघुराज सिंह धाकड़ ने शिवपुरी समाचार से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा में उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा था। कांग्रेस में सक्रिय थे लेकिन भाजपा में आते ही निष्क्रिय हो गए।

भाजपा में आने के बाद घर बैठने की स्थिति बन गई और यह सब किया लोकल पॉलिटिक्स कर रहे नेताओं ने किया। इसलिए मैने फिर कांग्रेस में वापसी की। भाजपा में आने के बाद कोई पद नही दिया गया था,इसलिए भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में वापसी कर ली है।

इससे पूर्व सिंधिया समर्थक बैजनाथ सिंह यादव ने भी भाजपा का त्याग कर कांग्रेस में वापसी कर ली है। वही शिवपुरी मे राकेश सावलदास गुप्ता का भी जल्दी ही मन गया और कांग्रेस में वापसी कर ली,वही कोलारस में लोधी समाज का बडा नाम शिवनंदन सिंह पडरया पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कोलारस ने भी बैजनाथ सिंह के साथ कांग्रेस में वापसी कर ली थी। कुल मिलाकर कोलारस में धाकड़ समाज का बडा नाम है रघुनाथ सिंह धाकड़ कह ना कहीं आने वाले चुनाव में भाजपा के लिए यह बडा झटका है।