SHIVPURI NEWS- सेक्टर आफिसर ने करैरा सेक्टर 42 के 8 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सूची का किया वाचन

Bhopal Samachar
शिवपुरी। विधानसभा निर्वाचन 2023 के करैरा नगरीय क्षेत्र क्रमांक 42 के सेक्टर आफिसर एवं जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस.राठौर ने आज उत्कृष्ट विद्यालय करेरा स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची का वाचन किया। केंद्रों में स्थित दरवाजे, खिड़कियां, रैम्प, पहुंच मार्ग आदि का अवलोकन कर उचित निर्देश दिए। कोई भी नवीन मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह पाए। 18 वर्ष के नवीन मतदाताओं के नाम शत प्रतिशत जोड़ ले। कोई भी व्यक्ति छूट न जाए इसलिए अपने-अपने क्षेत्रों के ऐसे लोगों को फ्लेमिंग कर लें। उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 227, 228, 239 पर पहुंचकर सूची का वाचन किया। उसके बाद अन्य मतदान केंद्र भी देखे। कुछ डिलीट हुए मतदाताओं का भौतिक रूप से सत्यापन भी किया।

उत्कृष्ट विद्यालय के नवीन प्राचार्य कक्ष का लोकार्पण किया

उत्कृष्ठ विद्यालय करैरा के प्राचार्य कक्ष का डीईओ एस.एस. राठौर ने लोकार्पण किया। प्राचार्य कक्ष बहुत छोटा, पुराना व जर्जर हालत में था। जिसमें पूरा स्टाफ भी नहीं बैठ पाता था। इसी को दृष्टिगत रखते हुए प्राचार्य अरविंद यादव एवं वरिष्ठ शिक्षक संजू दुबे ने उसी कक्ष को आधुनिक रूप देकर नवीन कक्ष का निर्माण कराया। जिसका आज डीईओ श्री राठौर ने लोकार्पण किया व नवीन सुसज्जित कक्ष की सराहना की।

इस दौरान बीईओ जगभान सिंह लोधी, प्राचार्य अरविंद यादव, संजू दुबे, वरिष्ठ शिक्षक ब्रजेंद्र सिंह बैस, प्रतिपाल सिंह सेंगर, बीएलओ भारत भूषण भार्गव, शिवम सिसोदिया, अजीज खान, रामदेव राम भगत सहित स्टाफ व क्षेत्र के मतदाता मौजूद रहे।