SHIVPURI NEWS- भटनावर में टॉफी में नशीली दवा मिलाकर 12वीं क्लास की स्टूडेंट का बलात्कार, मामला दर्ज

Bhopal Samachar
पोहरी। खबर शिवपुरी जिले के पोहरी थाना सीमा में आने वाली थाना चौकी भटनावर में एक 17 साल की स्टूडेंट के बलात्कार का मामला सामने आया है। पीडिता ने थाने में बताया कि वह जब कोचिंग जा रही थी तब उसे गांव का ही एक लड़का मिला और उसने टॉफी खिला दी। इसके बाद उसने उसका बलात्कार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक 12वीं में पढ़ने वाली 17 साल की छात्रा ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह मंगलवार को अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी। इसके बाद रास्ते में उसे परिचित मयंक शर्मा मिल गया। मयंक ने उसे रोका और टॉफी खाने को दी, जैसे ही उसने टॉफी खाई उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद मयंक ने उससे कहा कि उसका कमरा पास में ही है। वह वहां जाकर आराम कर ले।

जिसके बाद पीड़िता मयंक के साथ उसके रूम पर चली गई। जहां आरोपी ने बेहोशी की हालात में उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत के बाद चौकी प्रभारी कोमल परिहार ने आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।