SHIVPURI NEWS- जसवंत जाटव का झटका: विधायक जाटव ले उड़े जनपद सदस्यों को भोपाल, कांग्रेस की सदस्यता ली

Bhopal Samachar
करैरा । मप्र में पिछले 18 साल से शिवराज सरकार है,भाजपा की सरकार मप्र को बीमारू राज्य से स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की बात करती है,लेकिन पिछले दिनों करैरा के एक गांव में आसमान से बरसते पानी अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल हुआ था। गांव में भाजपा का यह विकास देख करैरा जनपद सदस्यों ने कांग्रेस की ओर जाने का मन बना लिया और आज करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव के नेतृत्व मे करैरा के 10 जनपद सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

चुनावी साल में यह खबर करैरा क्षेत्र में भाजपा को परेशान करने वाली हो सकती है कि करैरा जनपद के 10 जनपद सदस्य कांग्रेस का सदस्यता ली है,बताया जा रहा है कि करैरा जनपद के 10 जनपद सदस्यो ने आज पीपीसी कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस के मप्र चीफ कमलनाथ के सानिध्य में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है,जानकारी मिल रही है कि इन जनपद सदस्यो के साथ करैरा के कांग्रेस के विधायक प्रागीलाल जाटव भी भोपाल गए थे

भाजपा के इस विकास से थे नाराज
जैसा कि विदित है कि बीते 23 जून को जनपद पंचायत करैरा के वार्ड क्रमांक 7 से सदस्य रामहेत गुर्जर की मां शबू बाई का शुक्रवार को 63 साल की उम्र में देहांत हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार गृह गांव दिदावली में किया गया था। दिदावली के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया करते हुए जनपद सदस्य रामहेत गुर्जर ने अपनी मां को मुखाग्नि दी ही थी कि इतने में तेज बारिश होने लगी, जिसके चलते आनन.फानन में गांव से तिरपाल मंगाई गई और उसी तिरपाल के नीचे चिता को जलाया गया। बारिश के दौरान चिता जलती रही। इधर ग्रामीण त्रिरपाल को लाठियों के सहारे पकड़े और उठाए रहे। जैसे.तैसे अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन बारिश के कारण शव पूरी तरह नहीं जल सका। इस घटना से ग्रामीणों में रोष देखा गया।

इस अंतिम संस्कार से खुल गई भाजपा की पोल
मोनू परिहार जनपद संघ अध्यक्ष करैरा ने शिवपुरी समाचार से बातचीत करते हुए कहा कि मप्र में पिछले चार बार से भाजपा की सरकार है। ग्राम दिदावली में अंतिम संस्कार बरसते पानी में किया गया,यहां भाजपा की 20 साल की विकास यात्रा का वर्णन करती है,हमारे गांव अभी भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे है अधिकारी बेलगाम हो गए है। विकास दूर दूर तक दिखाई नही देता है जनता परेशान है इसलिए ही हमने कांग्रेस का हाथ थामने का निर्णय लिया है हम 7 जनपद सदस्यो ने आज सदस्यता विधायक प्रागीलाल जाटव के सानिध्य में सदस्या ली है,वही 3 सदस्य रास्ते मे है वह भी भोपाल आकर कांग्रेस की सदस्यता लेगें।

भाजपा के लिए यह झटका देने वाली खबर है
मानसून के मौसम में ठंडी हवाएं चलने लगती है,गर्म हवाएं ठंडी हवाओं में बदल जाती है। अभी भाजपा के दो दिग्गज नेताओं ने कमलनाथ के साथ भाजपा को छोड़कर हाथ मिला लिया है,इसका असर कोलारस और शिवपुरी में तो पड़ेगा लेकिन करैरा में जीते हुए प्रतिनिधि जनपद सदस्य वह भी थोकबंद होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे तो भाजपा को मानसून में चलने वाली ठंडी हवाए भी गर्म लगेंगी। यह भाजपा के जिला स्तर पर संगठन का फेलियर साबित करता है।वर्तमान में करैरा के जनपद अध्यक्ष अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव है, जो दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जसवंत जाटव के पुत्र है।

इन जनपद सदस्यो ने ली कांग्रेस की सदस्यता
मोनू परिहार जनपद सदस्य अध्यक्ष,रामश्री गुर्जर,सोमवती,लोकेंद्र परमार ,माला पवन खटीक ओर कोकसिह परिहार