SHIVPURI NEWS- कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश शर्मा बने मप्र बने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश शर्मा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मे उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। कांग्रेस नेता श्रीप्रकाश की नियुक्ति कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश अनुसार कांग्रेस राजीव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मंत्री ने की है। श्रीप्रकाश शर्मा के शहर अध्यक्ष के पद मुक्त होने से जिले में अब एक ही अध्यक्ष रहेगा। इससे पूर्व कांग्रेस नेता श्री प्रकाश शर्मा का डिमोशन कर दिया गया था उन्हें जिलाध्यक्ष से शहर अध्यक्ष मनोनित कर दिया था।