शिवपुरी। भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश, गुजरात के तट और ओडिशा के पास तीन जगह ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचलन जारी है। इस वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिससे प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि गुरुवार को ग्वालियर चंबल संभाग के शिवपुरी, दतिया और भिंड श्योपुरकलां में भारी बारिश होने की संभावना हैं।
शिवपुरी जिले में 01 जून 2023 से अभी तक 172.24 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 137.98 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1208.98 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 294 मि.मी., बैराड़ में 80 मि.मी., पोहरी में 125.30 मि.मी., नरवर में 119 मि.मी., करैरा में 165 मि.मी., पिछोर में 164 मि.मी., कोलारस 197 मि.मी., बदरवास में 299.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 106 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।