SHIVPURI NEWS- पंकज लटका मिला फांसी पर, मुंबई के युवक की पिछोर मे मौत, पुलिस की जांच शुरू

Bhopal Samachar
पिछोर। जिले के पिछोर थाना अंतर्गत नगरिया कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक पकंज उम्र 20 साल पुत्र मुरारीलाल जाटव ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना बीती रात की है। पकंज ग्राम मानपुर का रहने वाला हैं। और पिछले कुछ दिनो से पिछोर में किराए से रह रहा था। अभी घटना के कारणों का पता नही चल पाया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं नगर के बैकुंठा मंदिर पर एक युवक अनुराग पुत्र गोविंद सिंह निवासी आनंद बिहार मुंबई महाराष्ट्र मृत हालत में मिला। अनुराग मुंबई से अपने मामा शैलेन्द्र सिंह गौर निवासी ठाकुर बाबा कॉलोनी पिछोर के यहां किसी काम से आया था। अब अनुराग की मौत कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।