SHIVPURI NEWS- दोपहर को झमाझम बरसे बदरा,अभी तक 378.76 वर्षा दर्ज

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी के आसमाने मे लगातार बादल छाए हुए है आज दोपहर 2 बजे 1 घंटे तक लगातार बारिश हुई है इस कारण उमस भरी गर्मी से लोगो को थोड़ी सी राहत मिली है। इस बारिश के कारण निचली बस्तियों में पानी भर गया और कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

वही शिवपुरी जिले में 01 जून 2023 से अभी तक 378.76 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 394.92 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1208.98 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 580.10 मि.मी., बैराड़ में 171 मि.मी., पोहरी में 375.50 मि.मी., नरवर में 371 मि.मी., करैरा में 312.30 मि.मी., पिछोर में 440 मि.मी., कोलारस 349.50 मि.मी., बदरवास में 457.40 मि.मी. तथा खनियाधाना में 352 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।