SHIVPURI NEWS- ग्वालियर कांग्रेस के कुंभ में शिवपुरी से गई थी 274 बस,1 हजार से अधिक कार और 20 मिनी ट्रक

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शुक्रवार को ग्वालियर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनआक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए शिवपुरी के कांग्रेसियो ने अपना योगदान दिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने ग्वालियर में 20 हजार कार्यकर्ता पहुचने का दावा किया है। अध्यक्ष का कहना था कि शिवपुरी ग्रामीण से 14 हजार अधिक कांग्रेसी ग्वालियर पहुंचे थे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि शिवपुरी जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जन आक्रोश रैली में अपनी सहभागिता की है। जिले के 14 हजार कार्यकर्ता शिवपुरी ग्रामीण से इस विशाल जनसभा में मौजूद रहे इस कार्यक्रम में 274 बसें 1115 कार सहित 20 मिनी ट्रक शामिल थे। जिले के कांग्रेस पार्टी के 3500 युवा वर्ग की नौजवान कार्यकर्ता के साथ 250 महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता 23 ब्लॉक अध्यक्ष,जिले के मंडल अध्यक्ष,सेक्टर प्रभारी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल होने कल ग्वालियर पहुंचे थे। वही शहर से 6 हजार नेता और कार्यकर्ता ग्वालियर गए थे।

ग्वालियर क्षेत्र ग्वालियर के महाराजा ज्योतिरादित्य का प्रभाव वाला क्षेत्र है कांग्रेस ने चुनावी रण का शंखनाद इसी क्षेत्र से किया है। कांग्रेस सबसे अधिक मेहनत सिंधिया के क्षेत्र में करने के मूड में दिख रही है वही प्रियका गांधी जनआक्रोश यात्रा में उमडी भीड के कारण कांग्रेस उत्साहित है।

इन नेताओ के नेतृत्व में गए थे कांग्रेसी
पिछोर विधायक केपी सिंह,विजय सिंह चौहान जिलाध्यक्ष,राजकुमार बंसल करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव,श्रीप्रकाश शर्मा,वैजनाथ सिंह यादव,जिनेश जैन,राकेश गुप्ता,कैलाश कुशवाह,प्रधुम्मन वर्मा,राघवेंद्र सिंह तोमर,लाखन सिंह बघेल पूर्व विधायक,रामकुमार यादव,भरत रावत,अमित शिवहरे,मोहित अग्रवाल,अन्नीशर्मा, रचना सिंह, अशोक शर्मा,अलोक शुक्ला,मोहन अग्रवाल,नरेन्द्र जैन भोला,शशि शर्मा,रामजीलाल कुशवाह,कल्याण वर्मा,ज्योति भोला धाकड़,नारायण गेड़ा,रामरूप भदोरिया,हनीफ खान,संजय हर्षाना,अफाक अंसारी,अशोक चौहान,सतीश धाकड़ सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।