SHIVPURI NEWS- शहर के वार्ड 20 में डबल इंजन सरकार फैल, राजे के वोटर प्यासे, फैलियर साबित उनके निर्णय वाली नपाध्यक्ष

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका के आधे वार्डो में डबल इंजन सरकार है नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा की है और पार्षद भी भाजपा के है। अर्थात नगर के कई वार्डो में डबल इंजन सरकार है। वार्ड क्रमांक 20 में डबल इंजन सरकार है। इस वार्ड के पार्षद विजय शर्मा है जो भाजपा के टिकट पर जीत कर आए है-लेकिन पेयजल जैसे मुद्दे पर वार्ड वासी परेशान है। काम बहुत छोटा सा है की बोरवेल की मोटर सही होनी है लेकिन नही हो रही है,यहां डबल इंजन सरकार पर ब्रेक लग गई है। अब पार्षद अपने वोटरों को लेकर आंदोलन की राह पर चल निकले है।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 20 में राजपुरा रोड पर स्थित बोर पिछले दाे महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। खराब पड़े बोर को सुधरवाने के लिए वार्ड के पार्षद विजय शर्मा अब तक नगर पालिका सीएमओ, अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय नेताओं से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद आज दिनांक तक बोर को नगर पालिका द्वारा ठीक नहीं कराया गया है।

नगरीय सरकार में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भाजपा पार्षद की सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते आज वार्ड वासियों ने सड़क पर बैठकर भजन कीर्तन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस बोर को सही करवाने की सद्बुद्धि दे।

पार्षद विजय शर्मा ने ठेकेदार पर लापरवाही और नपा सीएमओ सहित नपा अध्यक्ष पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। वार्ड के लोगों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर तीन दिन के भीतर बोर को ठीक नहीं कराया गया तो वह अभी तो मोहल्ले की सड़क पर बैठकर भजन कीर्तन कर रहे हैं, अल्टीमेटम पीरियड खत्म होने के बाद शहर की मुख्य सड़क पर बैठकर भजन कीर्तन करेंगे।

60 दिन से बोर खराब-छोटा का काम, लेकिन

वार्ड क्रमांक 20 में पिछले 60 दिन से बोर खराब है विजय शर्मा सक्रिय पार्षदों में से एक नाम है-लेकिन यहां भी 20 दिन से बोर खराब है जनता पानी परेशान है। यहां नगर सरकार की मुखिया अध्यक्ष गायत्री शर्मा का फेलियर क्लियर दिखता है,विधानसभा चुनाव नजदीक है। गायत्री शर्मा को अचानक से शिवपुरी विधायक और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अपनी दम पर शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष बनाया था। अब नगर सरकार की मुखिया राजे की वोटरों को प्यासा रखेगी तो आने विधानसभा चुनाव में जनता राजे को वोटो से प्यासा नही रख दे,यह टीम राजे को देखना होगा-बिना लाग लपेट के सीधे सीधे फीडबैक देना चाहिए-कि उनकी जनता इस मानसून में प्यासी बेठी है।