शिवपुरी। शिवपुरी जिले के आसमानों में लगातार बादल छाए रहने के कारण उमस भरी गर्मी का वातावरण बना हुआ है। सूर्य की किरणों की गर्मी और हवा में नमी के कारण उमस उत्पन्न होती है। लगातार बादल छाए होने के कारण हवा में नमी बनी हुई है।
पर्यावरण परिवर्तन के कारण ऐसा हो रहा है। ऐसा वातावरण केरल मे होता है जो वर्तमान समय में शिवपुरी जिले का है। हवा में नमी 50 प्रतिशत है और सूर्य की अधिकतम तपन 33 डिग्री पर पहुच रही है। पिछले 5 दिनो से शिवपुरी में ऐसा ही वातावरण बना हुआ जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगा है। इ
इस समय आमजन में बेचैनी और घबराहट होने लगी है। उमस पड़ने के कारण बच्चे चिडचिडे रहे है। आज दिन भर जिले के आसमानों में बादल छाए रहे है हवी शाम चार बजे हल्की बूंदाबांदी हुई है इस कारण उमस और बढ़ गई।
शिवपुरी जिले में 01 जून 2023 से अभी तक 343.08 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 297.19 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1208.98 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 455.40 मि.मी., बैराड़ में 171 मि.मी., पोहरी में 372.50 मि.मी., नरवर में 336 मि.मी., करैरा में 300.30 मि.मी., पिछोर में 367 मि.मी., कोलारस 296.80 मि.मी., बदरवास में 450.70 मि.मी. तथा खनियाधाना में 338 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।