वर्धमान होटल नरवर के मालिक और नौकर पर हरियाणा की 2 महिलाओ ने रेप का आरोप लगाया - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
नरवर। खबर शिवपुरी जिले के नरवर नगर से मिल रही है कि नरवर नगर परिषद के पार्षद पति सहित उसके नौकर पर हरियाणा के फरीदाबाद की 3 महिलाओ ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिलाओ को कहना था कि वह लोडी माता के दर्शन करने नरवर आई थी और रूकने के लिए शिवम जैन का होटल बुक किया था। मामला राजनीति से जुडा भी बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में महिलाओ की शिकायत पर पुलिस की जांच शुरू हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार महिलाएं 28 जुलाई शुक्रवार को नरवर में लोड़ी माता मंदिर में दर्शन के लिए आई थी। इस दौरान उन्होंने नरवर के वर्धमान होटल पर रुम बुक किया था। यह होटल नरवर नगर परिषद के पार्षद पति शिवम जैन का है। शनिवार को दोनों महिलाएं शिवपुरी के पुलिस कंट्रोल रुम में पहुंची। यहां होटल संचालक शिवम जैन और उसके नौकर अशोक कुशवाह के खिलाफ एसपी से शिकायत दर्ज कराई है।

25 साल की महिला का आरोप है कि होटल संचालक ने शुक्रवार शाम को पूरे होटल खाली करवा दिया था। इसके बाद रात में मुझे कमरे में बुलाया और मेरे साथ रेप किया। वहीं, दूसरी महिला ने होटल के नौकर अशोक कुशवाह पर आरोप लगाए है कि अशोक सोते वक्त मेरे कमरे में घुस आया था और मेरे साथ रेप करने का प्रयास किया। दोनों सहेलियों ने नरवर थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तब दोनों सहेली शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची थी।

बता दें कि मामला राजनीति से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। महिला पहले भी शिवम के होटल में रुक चुकी है। वह कई महीनों से शिवम को जानती थी। उसकी फोन पर बात भी होती थी।

एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया का कहना है कि महिलाओं की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी को बयान लेने और जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। फिलहाल महिला थाना प्रभारी शिखा तिवारी मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।