SHIVPURI NEWS- हलवाई को आया नींद का झोंका,खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा, झुलसने से मौत

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर एक मांगलिक कार्यक्रम से आ रही है कि घर में दष्टोन कार्यक्रम मे खाना बना रहे हलवाई को नींद का झोंका आया और वह खौलते तेल की कढ़ाई में गिर गया यह घटना विलाकलां गांव में बुधवार को हुई। गुरुवार की रात हलवाई ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक हुकुम सिंह उम्र 35 साल पुत्र चरन सिंह यादव निवासी राजपुरा रोड पुरानी शिवपुरी 18 अप्रैल को ग्राम विलोकलां में दष्टौन कार्यक्रम में खाना बनाने गए थे। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के लिए रातभर जागता रहा और 19 अप्रैल की सुबह नींद का झोंका आने से खौलते तेल की कड़ाही में गिर गया। मुंह और छाती पर वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में 20 अप्रैल की रात 8 बजे हुकुम सिंह यादव का निधन हो गया।