नरवर। शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के सूडा गांव में बीती रात एक चार फीट का मगरमच्छ को टहलते ग्रामीणों ने देखा, तत्काल मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग टीम और सर्प मित्र ने मिलकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित मोहनी डेम में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे से तीन किलोमीटर दूर मोहनी डेम के पास सूडा गांव में मोहनी डेम से निकलकर एक चार फीट का मगरमच्छ बीती रात करीब साढ़े आठ बजे घुस गया। जिसे देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।आनन.फानन में मगरमच्छ की सूचना वन विभाग और नरवर क्षेत्र के सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सलमान पठान, वन विभाग टीम के डिप्टी रेंजर सतीश मौर्यए वनरक्षक सुनील कुशवाहा, वनरक्षक कपिल शर्मा, वन रक्षक मिथुन ने मिलकर मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया।
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा जा सका। सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया कि कभी भी कोई वन्य जीव जैसे मगरमच्छए सांपए गोय आदि अगर देखे जाए तो वन्य जीव को बिना छेड़े तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को देनी चाहिए जिससे किसी भी घटना से बचा जा सके। आज चार फीट के मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया है। इस मगरमच्छ को सुरक्षित मोहनी डेम में छोड़ दिया गया है।