शिवपुरी। बीते रोज ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र में हुए एक एक्सीडेंट में शिवपुरी के दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस हादसे में शिवपुरी के दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके जहां एक युवक ने ग्वालियर के अपोलो हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। जबकि उसका दूसरा साथी अभी भी गंभीर हालात में ग्वालियर के अपोलो हॉस्पीटल में उपचाररत है।
जानकारी के अनुसार हर्ष अग्रवाल उम्र 23 साल अपने साथी अश्विनी परिहार के साथ टाटा की पंच कार से ग्वालियर जा रहे थे। तभी बरई पनिहार के पास एक अनियंत्रित वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा इतना खतरनाक था कि कार के पहिए रिम से निकल गए। साथ ही कार पूरी तरह से पापड की तरह चकनाचूर हो गई। इस हादसे में कार में सवार हर्ष अग्रवाल और अश्विनी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां दोनों को उपचार के लिए अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां हर्ष की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बताया गया है कि हर्ष अग्रवाल उम्र 23 साल निवासी गांधी कॉलोनी के पिता की पहले ही मौत हो गई थी। जिसके चलते वह अपनी मां के साथ अपने मामा अंकुर गोयल निवासी गांधी कॉलोनी के घर के पास में ही किराए का कमरा लेकर रहता था। बीते एक साल पहले हर्ष की मां का निधन हो गया था।
जिसके चलते वह अपने छोटे भाई छोटू अग्रवाल के साथ रहता था। बताया यह भी जा रहा है कि विवेक अग्रवाल जो पूर्व पार्षद रहे है वह मृतक के मौसाजी थे। मामा उसकी शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। कुछ दिन पहने ही उसके फोटो किसी लडकी को भेजे गए थे। परंतु घर में शहनाई से पहले घर में मातम छा गया।