भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने किया पुष्प वर्षा कर श्री राम नवमी शोभा यात्रा का स्वागत- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
बीते दिन शिवपुरी नगर में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के संयोजन में निकाली गई भव्य श्री रामनवमी शोभा यात्रा का स्थानीय माधव चौक चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ शिवपुरी के पदाधिकारियों और सदस्य गणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ जिला शिवपुरी के संयोजक अजय गौतम एडवोकेट जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश जाट, भूपेंद्र जैमिनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बहादुर सिंह रावत, जिला कार्यालय प्रभारी गौरव बंसल, दीपक शर्मा दीपक गुप्ता, अरविंद पचौरी, राधावल्लभ शर्मा,एवं विस प्रभारी जितेंद्र समाधिया सहित कई वकील साथी उपस्थित थे।