ससुराल से लौटते समय युवक में मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, मौत- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में ससुराल आए एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कोलारस थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र के टामकी गांव का रहने वाला 30 साल का ब्रगभान आदिवासी अपनी ससुराल देहरदा गणेश गया हुआ था। 21 मार्च को बृगभान अपनी ससुर की बाइक MP33MZ7522 से सेसई अपनी अन्य रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। शाम को ब्रगभान सेसई से अपनी ससुराल के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था।

इसी दौरान रात्रि करीब आठ बजे कोलारस कस्बे के पास रामपुर रोड़ पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने ब्रगभान की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद पेट्रोलपंप कर्मचारियों ने ब्रगभान के हादसे का शिकार हो जाने की सूचना परिजनों तक फोन कर पहुंचाई। इसके बाद ब्रगभान को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

डॉक्टर ने ब्रगभान के अस्पताल पहुँचते ही मृत घोषित कर दिया। कोलारस थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।