शिवपुरी के सभी 7 लोगों का हुआ चंबल नदी से रेस्क्यू, सबसे अंत में लव कुश मिला- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील के चिलावद गांव के 17 लोग 18 मार्च को मप्र और राजस्थान की सीमा पर स्थित चंबल नदी में बह गए थे। जिसमें से 10 लोग सुरक्षित बहार आ गए थे और 7 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। स्थानीय प्रशासन के द्वारा 18 मार्च से लाशो का रेस्क्यू करना शुरू कर दिया था आज आज तक चला सबसे अंत में 12 वर्षीय लव कुश की लाश मिली है।

बीते 18 मार्च देवकीनंदन कुशवाह उम्र 55 साल और कल्लो कुशवाह उम्र 30 साल का शव बरामद कर लिया था। जिनका अंतिम संस्कार चिलावद गांव में 19 मार्च की सुबह किया गया था। इसके बाद 19 मार्च की सुबह रेस्क्यू टीम को अलोपा कुशवाह उम्र 45 साल का शव चंबल नदी से बरामद कर लिया था। जिसका अंतिम संस्कार चिलावद गांव में 19 मार्च की शाम किया गया।

कल शाम रश्मि कुशवाह उम्र 19 साल और रुक्मणी कुशवाह उम्र 20 साल का शव रेस्क्यू टीम ने खोज लिया था। जिनका अंतिम संस्कार चिलावद गांव में आज सुबह किया गया है। उसके बाद आज प्रशासन को 30 साल के बृजमोहन कुशवाह का भी शव मिल गया है। जिसे रेस्क्यू कर गांव भेजा गया है। अब इस मामले में 10 साल का लवकुश कुशवाह पुत्र थान सिंह कुशवाह गायब था। जिसकी तलाश जारी थी और आज दोपहर में 10 साल के मासूम लवकुश कुशवाह पुत्र थान सिंह कुशवाह की भी लाश मिल गई है। जिसके चलते अब रेस्क्यू बंद हो गया है।