Karera News- बिस्कुट का लालच दिया था मासूम को, पोर्न देखने का शौकीन था 6 साल की मासूम बलात्कार कर हत्या करने वाला

NEWS ROOM
करैरा।
करैरा थाना की सीमा में आने वाले गांव बडौरा में रहने वाली 6 साल की मासूम का बलात्कार कर हत्या करने वाले आरोपी ने मासूम को बिस्कुट दिलाने का लालच दिया और आरोपी पोर्न देखने का आदी था। आरोपी बलात्कार कर मासूम की हत्या करने के बाद अपने गांव भाग गया। पुलिस ने इस मामले की कडी से कडी जोडते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मेडिकल कराकर उसे न्यायालय में पेश किया।

करैरा के इस जघन्य हत्याकांड को लेकर आज शिवपुरी पुलिस कंट्रोल रूम में शिवपुरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने आज प्रेस वार्ता की थी। जानकारी मिल रही है कि बडौरा गांव मे भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। कथा स्थल पर बच्चों को झूला झूलाने वाले भी आए थे। आरोपी झूले की सफाई का काम करता था।

आरोपी ने स्वीकार किया कि यह लड़की झूले के पास खडी थी और हाथ में कुछ पैसे भी लिए थी। आरोपी इस मासूम को हाथ में पकड़े पैसो से बिस्किट खिलाने के नाम पर उसे स्कूल के पास स्थित सरसो के खेत में ले गया। खेत में बडी बडी सरसों खडी हुई थी। इस नाबालिग आरोपी ने उसका बलात्कार किया तो मासूम चीखने चिल्लाने लगे। आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। आरोपी ने देखा कि मासूम के यहां बिल्डिंग होने लगी तो वह डर गया कि यह सबको बता देगी तो उसने मासूम का गला दबाकर मार दिया।

बताया जा रहा है कि मासूम ने विरोध किया,इसके निशान आरोपी की छाती पर है। पकडा गया हत्यारोपी 9वीं क्लास का स्टूडेंट है जिसकी उम्र लगभग 16 साल है। आरोपी को मोबाइल में पोर्न मूवी देखने की लत लग गई थी। इसी मानसिकता के कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस जब आरोपी को पकडने गई तो वह अपने सरसो के खेत में छुपा मिला था। घटना को अंजाम देते समय आरोपी के कपड़ों पर ब्लड भी लगा था। इन कपडो को पुलिस ने जब्त कर लिया है।