स्वास्थय विभाग की सर्जरी, बदले गए BMO बदला गया, डॉक्टरों के काम करने का स्थान- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
स्वास्थ्य विभाग में मेगा सर्जरी हुई है। जिसके तहत 8 ब्लॉक के बीएमओ को बदल दिया गया है हालांकि स्वास्थ्य विभाग से प्रमोशन बता रहा है लेकिन शहरी क्षेत्र से अब यह डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर मरीजों की सेवाएं करेंगे। सीएमएचओ डॉ पवन जैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से जो लिस्ट जारी हुई है उसके अनुसार सतनवाड़ा डॉक्टर चेतन कुशवाहा के स्थान पर डॉ साकेत सक्सेना,करेरा डॉ देवेंद्र खरे के स्थान पर डॉ प्रदीप शर्मा बीएमओ बनाए गए हैं।

कोलारस डॉक्टर नरेंद्र दांगी के स्थान पर डॉक्टर सुनील, खनियाधाना डॉक्टर अरुण झसिया के स्थान पर डॉक्टर रोहित भदकारिया स्थानांतरित किए गए हैं। करैरा डॉ देवेंद्र खरे नरवर, डाक्टर कुशवाहा पिछोर, डॉक्टर संजीव वर्मा खनियाधाना, डॉक्टर अरुण झांसया, कोलारस, डॉक्टर नरेंद्र दांगी, बदरवास , डॉक्टर एचबी शर्मा पोहरी, डॉ महेंद्र धाकड़ सतनवाड़ा, डॉक्टर चेतन कुशवाह को जिम्मेदारी दी गई है।

यह बने नए BMO

सतनवाड़ा डॉ. साकेत सक्सेना, खनियांधाना डॉक्टर रोहित भदकारिया, करैरा डॉ. प्रदीप शर्मा। वही डॉ. एनएस चौहान जिला स्वास्थ्य अधिकारी से जिला स्वास्थ्य अधिकारी पद पर ही रहेंगे पर क्लास वन के रूप में माने जाएंगे। डॉ. एचवी शर्मा बीएमओ बदरवास से जिला परिवार कल्याण अधिकारी, डॉ. अलका त्रिवेदी वर्तमान में डीटीओ को जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं संक्रामक बीमारी नियंत्रण अधिकारी बनाया गया है। एकाएक हुए ट्रांसफरों के चलते हड़कंप मच गया है।