शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के धौलागढ़ गांव में पति के आलसी रवैये से परेशान एक महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिस की। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीडि़ता पति की कामचोरी के कारण परेशान थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। सोमवार को इसी के चलते दोनों में झगड़ा हुआ और इसके बाद महिला ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर विवेचना प्रांरभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता दीपमाला पत्नी रवि मोगिया ने बताया कि उसकी शादी को 15 वर्ष हो गए हैं। उसके तीन बच्चे भी हैं और उसका पति आलसी किस्म का है। जिसके इस रवैये के कारण दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते हैं। सोमवार की सुबह उसने अपने पति रवि से चाय बनाने के लिए पानी लाने के लिए कहा, तो रवि ने पास में रखी टंकी से गंदा पानी भरकर दे दिया।
जब मैंने कहा कि इस पानी से चाय बनेगी क्या बाहर से जाकर साफ पानी ले आओ। इसी बात पर वह मुहबाद करने लगा और दोनों के बीच खूब झगड़ा हो गया। रोज.रोज की इस चिक.चिक से निजात पाने के लिए उसने खेत पर जाकर फसल में डालने वाला कीटनाशक पी लिया।