Shivpuri News- रामनगर टोल प्लाजा पर बाइक हुई अनियत्रित, पत्नि की मौत पति मरणासन्न

Bhopal Samachar
कोलारस
। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में स्थित रामनगर टोल प्लाजा से आ रही हैं कि बीती रात्रि टोल प्लाजा पर बाइक अनियंत्रित होेने से बाइक पर सवार पति पत्नि हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में विवाहिता की सिर पर चोटे आई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही घायल पति को इलाज के लिए शिवपुरी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बूढ़ी बरौद का रहने वाला करण जाटव ;40द्ध अपनी पत्नी के साथ बीती रात बाइक पर सवार होकर ग्राम खरई की तरफ से पड़ोरा की तरफ आज रहा था। इसी क्रम में टोल टैक्स के पास बाइक अचानक से अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते बाइक फिसलते हुए टोल टैक्स के बैरीकेड्स से जा टकराई। हादसे में दोनों घायल हो गए। महिला ने तो कुछ ही मिनटों में मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि करण जाटव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

लापरवाही ने ली जान
रामनगर टोल प्लाजा पर बाइकों की निकासी के लिए अलग सर्विस रोड डाली गई है। टोल प्लाजा की सर्विस रोड़ की हालत बहुत ही खराब है। बताया गया कि अक्सर बाइक सवार इस सर्विस रोड पर हादसे का शिकार होते रहते हैं।

इसके बावजूद टोल प्लाजा ने इस मार्ग को सही कराने के कोई भी प्रयास नहीं किए है। इसके कारण एक और हादसा घटित हो गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और महिला के पति की हालत नाजुक बनी हुई है। कोलारस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।