शिवपुरी। गांव से अपने कैरियर बनाने लिए प्रतिदिन कॉलेज आने वाली बीफ फस्ट ईयर की स्टूडेंट कॉलेज से लापता हो गई। स्टूडेंट अपनी छोटी बहन के साथ कॉलेज आती थी। बताया जा रहा है कि जिस दिन से यह स्टूडेंट कॉलेज से गायब हुई हैं उस दिन से गांव से एक युवक भी गायब है और घर में रखे 50 हजार रुपए भी गायब हैं इसलिए पिता को इस युवक पर अपनी बेटी को भागने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैैं।
मुढेनी गांव से कॉलेज आती थी दोनो बहने
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र की मुढ़ेनी गांव की रहने वाली दो सगी बहनों ने इस वर्ष शिवपुरी के शासकीय कॉलेज में बीए में दाखिला लिया था। दोनों प्रथम वर्ष में हैं। दोनों बहने अपने गांव मुढ़ेनी से पढ़ने के लिए शिवपुरी आती जाती थीं। पिता ने बताया कि 6 दिसंबर को उसकी दोनों बेटियां घर से कॉलेज का कहकर गई थीं। दोनों बेटियां कॉलेज भी पहुंची और अपनी.अपनी अलग.अलग कक्षाओं में पढ़ने के लिए चली गई।
कॉलेज खत्म होने के बाद उसकी छोटी बहन अपनी बड़ी बहन का काफी देर तक इंतजार करती रही। परंतु उसका कोई पता नहीं लगा। बहन के ना मिलने पर छोटी बहन ने उन्हें फोन पर सूचना दी थी कि बड़ी बहन कॉलेज से लापता हो गई है। कॉलेज में आकर तमाम तलाश की परंतु बड़ी बेटी का पता नहीं लग सका।
इसके बाद 7 दिसंबर को बड़ी बेटी के लापता होने की सूचना देहात थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन आज तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। घर पर रखे 50 हजार रुपए भी गायब हैं। इसकी एक शिकायत आज पुलिस अधीक्षक को भी दर्ज कराई है।
गांव का लड़का भगा ले गया लड़की
पीड़ित पिता ने मुढ़ेनी गांव के रहने वाले एक 20 साल के युवक पर भगा ले जाने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि बेटी के लापता होने के दिन से उक्त युवक भी गांव से लापता है। जब युवक के परिजनों से बात करना चाही तो उनके द्वारा धमकी दी जा रही है।
उन्हें जानकारी मिली है कि उसकी बेटी उस लड़के के बड़े भाई के ससुराल में छुपे हुए। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करे तो उसकी बेटी और लापता युवक को पकड़ा जा सकता है। इसी की गुहार लगाने वह आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है।