लव मैरिज की डेट तय नहीं होने पर मंगेतर ने खाया जहर, गोद भराई की रस्म हो चुकी थी- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना क्षेत्र से आ रही है कि गांव में निवास करने वाली एक युवती का अपने मंगेतर से फोन पर विवाद हो गया, इसी विवाद के चलते उसने जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका उपचार चल रहा हैं। बताया जा रहा है कि युवती की लव मैरिज होनी हैं लेकिन किसी कारण डेट नहीं निकल पा रही हैं इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ हैं।

दो साल पहले हुई थी मुलाकात

जिला अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात खोड़ के रहने वाले दूर के रिश्तेदार से एक समारोह में हुई थी। इसके बाद वह एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। फोन पर बात भी होने लगी थी। धीरे.धीरे मुलाकात भी होने लगी थी।

वह कई बार मिलते भी थे। कुछ महीने पहले इसकी भनक उसके भाई को लग गई। उसने अपने भाई को समझा बुझा कर शादी करने को राजी कर लिया था। इसके बाद भाई ने भी परिजनों को शादी के राजी कर लिया।

गोद भराई के बाद अटका शादी का मामला

लड़की ने बताया कि उसके परिजनों ने लड़के बालों से बात कर हम दोनों की शादी करने को राजी कर लिया। कुछ ही महीने पहले लड़के बालों ने उसकी गोद भराई की रस्म भी पूरी कर दी। लेकिन मामला शादी की बात तक नहीं पहुंच रहा था। लड़के वाले शादी की तारीख तय नहीं कर पा रहे थे। इसी बात से उसका फोन पर विवाद होने लगा था।

लड़के ने किया शक लड़की ने पिया जहर

युवती का कहना है कि बीते रोज उसके होने वाले पति से उसकी बात फोन पर हुई थी। जब उसने शादी की तारीख की बात की युवक ने उस पर अन्य किसी से बात करने के आरोप लगा दिए। इसी बात छुब्ध होकर उसने जहर पी लिया।

युवक ने भी रखी बात

लड़की के जहर खाने के बाद उसका होने वाला पति साथ ही है। जिला अस्पताल में मौजूद लड़के ने बताया कि वह उसी से शादी करेगा लेकिन घर मे एक शादी और होनी है इसी के चलते वह शादी की तारीख तय नहीं कर पा रहा है। उसकी होने वाली पत्नी को काफी बार समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं समझी। इसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। घर मे ऐसे छोटे.मोटे झगड़े होते रहते हैं।