जैन धर्म के 20 वें तीर्थकर भगवान मुनि सुब्रत स्वामी, 6 दिन तक समाधि मंदिर परिसर में होंगे अनेक धार्मिक आयोजन- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी। जैन धर्म के 20वें तीर्थंकर भगवान मुनि सुब्रत स्वामी जी आदि 9 बिम्बों की अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव 30 नवंबर से समाधि मंदिर परिसर ;बीटीपी स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। 6 दिन तक आचार्य कुलचंद्र सूरि जी की पावन निश्रा में चलने वाले समारोह में अनेक धार्मिक आयोजन होंगे।

समारोह में खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और श्री सकलेचा भी अपनी उपस्थिति कार्यक्रम दर्ज कराएंगे। बीटीपी परिसर में आचार्य विजय धर्म सूरि जी की समाधि है। जिन्होंने 100 वर्ष पूर्व इस पूण्य धरा में समाधि मरण किया था।

जीर्ण.शीर्ण अवस्था में पड़ी हुई इस समाधि को आचार्य विजय धर्म सूरि जी के शिष्य परिवार के आचार्य कुलचंद्र सूरि जी महाराज की प्रेरणा से समाधि भूमि का सम्पूर्ण जीर्णोद्वार और नवीनीकरण हुआ है। जिससे यह स्थल तीर्थ के रूप में विकसित हो रहा है। इसी भूमि पर भगवान मुनि सुब्रत स्वामी आदि 9 बिम्बों की अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और भक्ति भावना का संगम देखने को मिलेगा।

प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन सुबह 6 बजे गाजे.बाजे के साथ मुनि सुब्रत स्वामी महाराज आदि 9 बिम्बों का नगर प्रवेश.गंभारा प्रवेश होगा। सुबह 9 बजे से मांगलिक विदानों का प्रारंभ होगा। जिसमें जल यात्राए कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, वेदिका पूजन, ज्वारारोपण, छत्रपाल पूजन, स्थापना, 16 विद्यादेवी पूजनए भैरव स्थापना, नवगृह पाटला पूजन, अष्ठमंगल पाटला पूजन आदि कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम के प्रथम दिन समाजसेवी तेजमल सांखला और उनकी धर्मपत्नी श्रीमति रीता सांखला की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सुबह की नवकारसी एवं दोपहर के स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी सांखला परिवार रहेंगे। प्रथम दिन शाम 7 बजे से भक्ति भावना की प्रभावित होगी। जिसमें गुरू भक्ति और प्रभू भक्ति का समिश्रण होगा।

1 दिसंबर को लघु सिद्ध चक्र पूजन और मुनि सुब्रत परमात्मा का च्येवन कल्याणक होगा और शाम 7 बजे से भक्ति रस की गंगा प्रभावित होगी। 2 दिसंबर को मुनि सुब्रत स्वामी परमात्मा का जन्म कल्याणक महोत्सव सुबह 8 बजे से मनाया जाएगा। 3 दिसंबर को जिन बिम्ब आदि सभी बिम्बों के 18 अभिषेक और परमात्मा का दीक्षा कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा।

4 दिसंबर को मुनि सुब्रत स्वामी, शंखेश्वर पाश्र्वनाथ, श्रीशांति नाथ परमात्मा आदि देव देवियों की मंगल कारी प्रतिष्ठा होगी तथा 5 दिसंबर को नूतन जिनालय का द्वार उदघाटन होगा और सुबह 9 बजे से 70 वेदी पूजा के पश्चात कार्यक्रम का मंगल होगा।