फतेहपुर में मोनिका फांसी के फंदे पर लटकी मिली- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले फतेहपुर क्षेत्र से आ रही हैं कि फतेहपुर क्षेत्र में निवास करने वाली 20 साल की युवती उसकी छोटी बहन को फांसी के फंदे पर लटकी मिली। युवती घर में अकेली थी उसकी छोटी बहन कोचिंग गई थी,जब वह घर वापस लौटी तो उनके देखा कि उसकी बड़ी बहन फांसी के फंदे पर झूल रही थी। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन गांव गए थे। दोनो बहने घर में अकेली थी।

जानकारी के मुताबिक मोनिका उम्र 20 साल पुत्री मांगीलाल ओझा निवासी फतेहपुर ने गुरुवार को मकान के जाल पर चादर का फंदा बनाया और उस पर लटक गई। जानकारी मिल रही हैं कि इस परिवार के सबसे बडे सदस्य मोनिका की दादी की मौत हो गई इस कारण पूरा परिवार पोहरी विधानसभा में आने वाले गांव दुल्हारा गए थे।

वहीं मृतका की छोटी बहन कोचिंग पढ़ने गई थी। छोटी बहन कोचिंग से लौटी तो मोनिका को फांसी के फंदे पर लटका पाया। सूचना पर परिजन भी दुल्हारा गांव से शिवपुरी लौट आए। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोनिका का ग्वालियर इलाज चल रहा था। अक्सर दौरे पड़ते थे। तीन महीने पहले भी मोनिका ने आत्महत्या की कोशिश की थी।