Shivpuri News- राजा की मुढैरी के रामेश्वर की नहीं हो रही थी शादी,जहर खा लिया

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शिवपुरी जनपद में आने वाले गाँव मुढेरी गांव से आ रही है कि मुढेरी गांव में रहने एक युवक ने जहर का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पडोसी ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी हैं। बताया जा रहा है कि युवक घर में अकेला ही रहता था।

जानकारी के अनुसार राजा की मुढैरी गांव में रहने वाले रामेश्वर जाटव उम्र 32 वर्ष आज सुबह जहर का सेवन कर लिया। जहर का सेवन करने से उसकी हालत बिगड़ गई जिससे वह उल्टी करने लगा। उसके पड़ोसियों ने देखा कि रामेश्वर की हालत खराब हो रही हैं वह उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए।

बताया जा रहा हैं कि उसने अस्पताल आकर बताया कि उसने जहर का सेवन किया हैं। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि रामेश्वर जाटव घर में अकेला रहता है और अधिक उम्र हो जाने के बाद भी उसकी शादी नहीं हो पा रही थी इस कारण उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उसने जहर का सेवन कर लिया।