Shivpuri News- बाजा घर रोड पर मॉर्निंग वॉक करता मिला मगरमच्छ, तेंदुआ भी स्पॉट हो चुका है

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर से सटे हुए बाजा घर पर सड़क पर घूमते हुए एक मगरमच्छ को स्पॉट किया है। बाजा घर नेशनल पार्क से सटा हुआ इलाका है। जहां अक्सर वन्य प्राणियों को देखा जा चुका है। इसके साथ ही कर्बला सहित चांद पाठा झील भी इस मार्ग से सटी हुई है। जिसमें हजारों की संख्या में मगरमच्छ रहते है। बीती रात रवि नाम का एक शख्स बाजा घर की ओर से जा रहा था। तभी यह मगरमच्छ सड़क पर टहलते हुए दिख गया। जिसे रवि ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

रोड पर सैकड़ों लोग करते हैं मॉर्निंग वॉक

शिवपुरी शहर में बाजा हाउस मार्ग पर सुबह 4 बजे से लोगों का आना.जाना शुरू हो जाता है। रोड शहर का सबसे व्यस्ततम मॉर्निंग वॉक के लिए माना जाने वाला रोड है। हर रोज सैकड़ों की संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक पर आते हैं। लोगों के मॉर्निंग वॉक पर आने का सिलसिला सुबह 4 बजे से शुरू हो जाता है। हालांकि अब तक इस मार्ग पर किसी भी मगरमच्छ या अन्य वन्य प्राणियों के द्वारा हमले की घटना सामने नहीं आई है।

तेंदुओं को भी किया जा चुका है स्पॉट

बाजा हाउस और कर्बला क्षेत्र में इससे पहले तेंदुए को भी स्पॉट किया जा चुका है। जहां तेंदुए के परिवार ने बाजा हाउस के पास बने मंदिर की गौशाला में घुसकर एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बनाया था। दरअसल यह क्षेत्र माधव नेशनल पार्क की सीमा से सटा है। जिस कारण वन्य प्राणी कभी भी इन मार्गों पर सैर सपाटा करते हुए दिख जाते हैं।