आज से दीपोत्सव शुरू: क्यों मनाई जाती हैं धनतेरस, कितने गुना वृद्धि होती है गोल्ड और सिल्वर में- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
आज धनतेरस है और आज से ही दीपोत्सव का पांच दिवसीय त्यौहार दिवाली के त्यौहार शुरू हो जाती हैं। व्यापारिक भाषा में आज के दिन बाजार गुलजार रहता हैं,आज के दिन बाजार में सोना चांदी और बर्तनों के खरीदारों की भीड़ रहती हैं। लेकिन सवाल यह है कि धनतेरस क्यों मनाई जाती है और आज के दिन सोना-चांदी की खरीदारी क्यो की जाती हैं।

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान विष्णु ने धन्वंतरि के रूप में अवतार लिया था। धन्वंतरी भगवान अपने हाथों में अमृत से भरा कलश लेकर समुद्र से प्रकट हुए थेए इसलिए धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, हिंदू धर्म में भगवान धन्वंतरि को वैद्धयम माना गया हैं।

धन्वंतरि भगवान को महान चिकित्सक माना गया है। इसका जन्म लोक कल्याण के उद्देश्य से हुआ है,धनतेरस पर धन्वंतरि भगवान की पूजा करने से सुख.समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं। धन्वंतरी भगवान की चार भुजाएं होती हैं। एक हाथ में उनके आयुर्वेद ग्रंथ तो दूसरे हाथ में औषधि कलश, तीसरे हाथ में जड़ी बूटी और चौथे हाथ में शंख होता है। आयुर्वेद के जनक भी धन्वंतरी भगवान को माना गया हैं। इसलिए धनतेरस पर भगवान धन्वंतरी की पूजा करने से आरोग्य का वरदान भी प्राप्त होता हैं। धन्वंतरि पूजन विशेष फलदायी होता है।

बर्तन खरीदना माना जाता है शुभ

धनतेरस के दिन लोग बर्तन के साथ.साथ सोना.चांदी आदि भी खरीदते हैं। इस दिन कुछ भी खरीदारी करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन यदि आप कोई खरीदारी करते हैं तो उसमें 13 गुना ज्यादा वृद्धि हो जाती है। इसलिए लोग बर्तन, चांदी और सोना खरीदते हैं। इस दिन लोग चांदी के लक्ष्मी.गणेश, चांदी के सिक्के आदि भी घर लाते हैं, ताकि घर में बरकत बनी रहे और साथ ही लक्ष्मी जी कृपा प्राप्त हो।

धनतेरस पर भूल से भी न खरीदें ये चीज

धनतेरस के दिन स्टील और प्लास्टिक के बर्तन खरीदना बहुत ही अशुभ होता है। इस दिन आप कोई शुभ धातु जैसे तांबे-पीतल या चांदी के बर्तन खरीद सकते हैं।
इन बर्तनों को घर में लाने से पहले उसमें थोड़ा सा चावल या पानी भर लें।
खाली बर्तन भी घर में लाना अशुभता का संकेत होता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान ज्योतिष के मुताबिक एल्यूमिनियम दुर्भाग्य का प्रतीक होता है और लोहे को शनि देव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इन दोनों धातु से बनी चीजें को धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।
धनतेरस के दिन घर के राशन का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन मिलावटी सामान खरीदने से आपको धन और सेहत दोनों की हानि होती है।
धनतेरस पर नुकीली या धारदार चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आपके घर की शांति भंग हो जाती है।