करवा चौथ मनाने जा रही विवाहिता की मौत, पिपरघार तिराहे पर एक्सीडेंट- Pohri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज करवाचैथ का दिन हैं एक सुहागिन के लिए यह दिन बहुत खास होता है। आज के दिन महिलाऐं अपने पति की लम्बीं उम्र के लिए व्रत रखती हैं, लेकिन आज के दिन एक ऐसी घटना हुई है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते, घटना यह हैं कि एक जोड़ा करवाचैथ के इस शुभ दिन पर सुहागिन अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में जोड़े की बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक्सीडेंट में दोनों पति पत्नि की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी मिल रही हैं कि पोहरी तहसील क्षेत्र के पिपरघार की रहने वाली वर्षा जाटव उम्र 25 वर्ष अपने पति हजारी जाटव पुत्र रामचरण जाटव 28 वर्ष के साथ बाइक से ससुराल पिपरघार से अपने मायके सिरसौद जा रही थी। इसी दौरान शिवपुरी.श्योपुर हाईवे पिपरघार तिराहे के पास दंपती की बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की अज्ञात वाहन की जांच

राहगीरों ने हादसे की सूचना तत्काल पोहरी थाना पुलिस को दी। पुलिस दंपती को पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंची। महिला सहित पति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।