मायापुर में यादवों ने सुल्तान को घर से उठाया, बंधक बनाकर हाथ पैरो पर पटके पत्थर,मूछें तक उखाड़ दी- Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग में आने वाले मायापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से आ रही हैं कि गांव में रहने वाले मजदूर ने दबंगों के यहां मजदूरी करने से मना किया तो दबंगों ने घर से उठा लिया बंधक बना कर खेतो में पटक दिया,उसके हाथो को तोड दिया उसको लाठियों से जानवरो की तरह पीटा इससे भी मन नहीं भरा तो उसकी मूछें तक उखाड़ दी। मजदूर को बचाने उसकी भाभी आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी।

जानकारी के अनुसार पचराई गांव के रहने वाले 34 साल के मजदूर सुल्तान रजक पुत्र कैलाश रजक को गांव के कोक सिंह यादव ने उसके खेत में फसल काटने की बात कही थी। लेकिन मजदूर सुल्तान ने उसे मना कर दिया कि पहले वह अपने खेत की बची हुई फसल की कटाई करेगा। इसी बात से नाराज कोक ने मजदूर को जमकर पीटना शुरू कर दिया।

नाराज कोक सिंह एक दिन पहले अपने बेटों और भाइयों के साथ सुल्तान रजक के घर पहुंच गया और उसके हाथ रस्सी से बांधकर उसे बंधक बना लिया। इस दौरान घर में मौजूद सुल्तान की भाभी रेखा रजक ने देवर सुल्तान को बचाने का प्रयास किया।

लेकिन कोक सिंह व उसके सहयोगियों ने रेखा पर लाठियों से हमला बोल दिया, रेखा पर भी जमकर लाठियां भांजी। इसके बाद सुल्तान को कोक सिंह अपने मकान पर ले गया। जहां उसे बांध दिया गया। इसके बाद सुल्तान के दोनों हाथों के नीचे पत्थर रखकर ऊपर से पत्थर पटके गए फिर सुल्तान की बर्बरता पूर्वक मूछें उखाड़ दी।

कोक सिंह और उसके सहयोगी इतने में ही संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने सुल्तान के पैरों पर भी पत्थर पटके और तब तक लाठियां भांजी जब तक सुल्तान अधमरा नहीं हो गया। इसके बाद कोक सिंह और उसके सहयोगी सुल्तान को बाहर फेंक कर बाहर चले गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल सुल्तान रजक और उसकी भाभी रेखा रजक को पहले मायापुर थाना लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मायापुर थाना पुलिस ने कोक सिंह यादव, मलखान यादव, जगत सिंह यादव, उदयभान यादव, केशभान यादव और नीलेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल सुल्तान और उसकी भाभी रेखा को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का उपचार जारी है।