शिवपुरी में बनेगा विश्व किर्तिमान,16 हजार भक्त, 85 हजार वर्ग फीट में बैठक व्यवस्था-10 पार्किंग जोन- Shivpuri News

NEWS ROOM
शेखर यादव @ शिवपुरी।
12 नवंबर का दिन शिवपुरी के लिए एक गौरवशाली इतिहास बनाने का साक्षी बनेगा। जानकी सेना संगठन के द्वारा विश्व ऐतिहासिक कीर्तिमान सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें 16 हजार से अधिक लोग सामूहिक रूप से सुंदरकांड काण्ड का पाठ एक साथ एक स्थान पर एक ही स्वर में करेगें। इस आयोजन में 85 हजार वर्ग फीट की बिछात,बैठक व्यवस्था में 8 ब्लॉक,10 जगह पार्किंग और देश के 140 जिले के लोग भाग ले रहे हैं।

जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम रावत ने बताया कि शिवपुरी की धरा पर पहली बार विशाल भव्य और ऐतिहासिक रूप से सुंदरकांड का आयोजन किया जाऐगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जानकी सेना संगठन के प्रमुख सदस्यों ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

8 वर्ष पूर्व सूक्ष्म रूप से धर्म प्रचार के उद्देश्य से जानकी सेना संगठन का गठन किया था आने वाली 12 नवंबर को सामूहिक रूप से स्थानीय पोलो ग्राउंड पर लगभग 16 हजार भक्त एक साथ बैठकर एक स्वर में संगीतमय पाठ करेंगें। इतनी बडी संख्या में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन विश्व में विश्व शांति और लोक कल्याण की प्रार्थना से पहली बार होगा।

इस कार्यक्रम के विषय में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एनपी सिंह बाॅबी राजा
ने बताया कि इतने बडे विशाल और भव्य आयोजन के लिए संगठन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। जानकी सेना संगठन के देश के 9 प्रदेश ओर 38 जिलों में सदस्य हैं। सभी को इस आयोजन की जानकारी और रूपरेखा भेज दी गई हैं।

सभी जिलों के इकाई अध्यक्ष को निर्देशित किया है कि वह इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार करे इस कार्यक्रम में संगठन के जिला इकाई अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी को आना तय हैं और इससे अधिक संख्या में भी जिला इकाई अध्यक्ष अपने क्षमता अनुसार भक्तों को लाने का प्रयास कर रहे हैं।

सुंदरकांड पुस्तक दान यज्ञ हुआ शुरू
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सुंदरकाण्ड की 16 हजार से अधिक सुंदरकांड की पुस्तकों की आवश्यकता होगी। इसलिए संगठन ने अपने सभी जिलों में सुंदरकांड पुस्तक दान यज्ञ की शुरुआत हो चुकी हैं। वर्तमान में 4 हजार से पुस्तकों को दान हो चुका हैं संगठन के सक्रिय सदस्य कम से कम 11 पुस्तके इस भव्य आयोजन के लिए दान कर रहा हैं।

यह रहेगी बैठक व्यवस्थाः85 हजार वर्ग फुट में होगी बिछात
इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा काम एक साथ 16 हजार लोगो को एक साथ सुविधा जनक करने की बैठक व्यवस्था करना हैं। इसलिए तय किया है कि 8 ब्लॉक बनाए जाएंगें प्रत्येक ब्लॉक में 2 हजार लोग बेठ सकते हैं एक व्यक्ति को बैठने के लिए कम से कम 5 बाई 5 की जगह की आवश्यकता होगी।

इन 8 ब्लॉक में 1 ब्लॉक जानकी सेना संगठन के पदाधिकारी बैठकर पाठ करेंगे,2 ब्लॉक में ऐसे भक्त जो परिवार साथ इस आयोजन में भाग लेंगे,3 ब्लॉक में स्कूली बच्चे और 2 ब्लॉक में महिलाएं और बाकी बचे ब्लॉक में पुरुष बैठकर पाठ कर सके।

पोलो ग्राउंड की मंच पर समिति का होगा मंच
पोलो ग्राउंड का जो मंच बना हैं यह मंच रहेगा। नया मंच नहीं बनाया जा रहा हैं,इसी मंच पर से ही इस आयोजन का सफल संचालन होगा। संगठन की स्पेशलिष्ट विंग है जो संगीतमय सुंदरकांड करती है वही अपना स्थान ग्रहण करेंगी।इस पाठ की श्रीगणेश दोपहर 12 बजे से होगा।

शहर के बाहर 10 पार्किंग स्थल
इस कार्यक्रम में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो इसलिए देश भर से आने वाले लोगों के लिए शहर के चारो बाईपास पर पार्किंग जोन बनाया जाऐगा। संगठन के पदाधिकारियों के लिए गांधी पार्क में पार्किंग स्थल का चुनाव किया गया हैं। वही टू व्हीलर पार्किंग के लिए जगह का स्थान अभी तय नहीं हुआ है। वही शिवपुरी के जनता जो इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहती है वह पैदल ही घर से निकले तो बेहतर होगा।

सोशल पर हो रहा हैं कार्यक्रम का प्रचार
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के 32 व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना डाली जा रही हैं,वही साढे तीन हजार कार्यकर्ता फेसबुक लाइव इस कार्यक्रम को करेंगे,इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिल्ली का शुभ आरती चैनल करेेगा।