सिरसौद में 10वीं क्लास के स्टूडेंट के सिर में भाई ने मारी कुल्हाड़ी, बेहोश-गंभीर हालत- karera News

Bhopal Samachar
करैरा।
खबर जिले के करैरा अनुविभाग में आने वाले गांव सिरसौद से आ रही है कि आज सुबह 7 बजे सिरसौद के टाॅकन पुरा बस्ती में कचरा फेंकने के विवाद में परिवार आपस में उलझ गया। इस घटना में 10वीं क्लास के स्टूडेंट में कुल्हाड़ी मार दी,जिससे वह गंभीर हालत में बेहोशी की स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी लोधी परिवार में आपस में एक कुएं को पूरने को लेकर विवाद चला आ रहा था।

जानकारी के अनुसार करैरा के सिरसौद गांव के टाॅकन पुरा बस्ती में आज सुबह 7 बजे ब्रजेश उम्र 16 साल अपने घर का कचरा फेंकने घर के सामने फेंका,इस पर बृजेश के चाचा रामकुमार लोधी का उसके मुहंवाद होने लगा,इस मुहंबाद में बृजेश की चाची सीमा और रामकुमार का बेटा राजेन्द्र उम्र 17 साल भी आ गया।

मुंह बांद से चले इस घटनाक्रम में राजेंद्र ने कुल्हाडी उठाकर बृजेश में मार दी और यह कुल्हाड़ी ब्रजेश के सिर में जाकर लगी। इस कारण बृजेश का सिर फट गया और घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए। परिजनों ने बृजेश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। ब्रजेश फिलहाल बेहोश है और डाॅक्टरो की अनुसार उसकी स्थिती गंभीर हैं। ब्रजेश 10वीं क्लास का स्टूडेंट है और करैरा में रहकर पढ़ाई कर रहा था।