शिवपुरी। आज हुए नगर निकाय के अध्यक्ष.उपाध्यक्ष पदों के चुनाव में पोहरी में भाजपा की रश्मि नेपाल वर्मा निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए बीजेपी की कृष्णलता संजीव शर्मा चुनी गईं। बैराड़ में भाजपा की मालती लक्ष्मण सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष बनीं। वहीं सेवा तुलाराम यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं। मगरौनी नगर परिषद में अध्यक्ष भवानी शंकर कोरकू व जंडेल सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष चुने गए।