म.प्र.राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में शिवपुरी की प्रियंका का हुआ चयन - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्वालियर में संचालित स्व.शिवाजीराव पंवार उत्कृष्ठ राज्य महिला अकादमी ग्वालियर में खिलाड़ियों के प्रवेश की अंतिम सूची जारी की गई। इस सूची में कु. प्रियंका वाल्मिक का चयन वर्ष 2021-22 हॉकी अकादमी हेतु किया गया है। कु.प्रियंका वाल्मिक का चयन अकादमी में होने पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के खरे एवं प्रशिक्षक, कर्मचारी व साथी खिलाड़ियों ने कु. प्रियंका वाल्मिक को बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि खेल और युवा कल्याण विभाग म.प्र शासन एवं खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा प्रदेश में हॉकी खेल को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से प्रदेश के चयनित 29 जिलो में हॉकी फीडर संचालित की जा रही है। श्रीमंत माधवराब सिंधिया जिला खेल परिसर में संचालित हॉकी फीडर सेटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाडियों का खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा माह सितम्बर 2021 में प्रतिभा चयन के माध्यम से चयन ट्रायल रखा गया।

जिसमें संभाग स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल हेतु जिले की 04 बालिकाओं का विशेष प्रशिक्षण शिविर ग्वालियर में आयोजित किया गया था। उसके पश्चात अंतिम राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर हेतु जिले से 02 बालिका खिलाड़ी कु. प्रियंका वाल्मिक एवं नंदनी वाल्मिक का चयन हुआ था जिसका विशेष प्रशिक्षण शिविर ग्वालियर में दिनांक 01 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित किया। इस प्रशिक्षण शिविर के उपरांत फाईनल चयन किया गया।