बलराम पाल बने कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष, कहा ईमानदारी से काम करूंगा - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
बीती 20 फरवरी को मप्र कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी प्रदेश काँग्रेस आईटी सेल के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की मीटिंग के बाद अपने निर्देश दिए जिसके बाद प्रदेश प्रभारी डॉ अभय तिवारी ने कल देर रात 06 नवीन जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है जिसमें शिवपुरी के काँग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी जिला कांग्रेस जिला महासचिव बलराम पाल, खनियाधाना को दी गयी है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बलराम पाल ने अपनी नियुक्ति के लिए काँग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस नियुक्ति पर करैरा विधायक मा. प्रागीलाल जाटव ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मदन त्रिपाठी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष खनियाधाना कु. शैलेन्द्र प्रताप सिंह जूदेव, सहित सभी ईष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है।