राजे के आने की धमक से शहर में शुरू हुआ सूअर पकड़ो अभियान, इससे पहले था सन्नाटा - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी की विधायक और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का आज से 2 दिवसीय दौरा शुरू हो गया है। राजे के आने की धमक से सुस्त पड़े सूअर पकड़ो अभियान को फिर गति मिल गई। बताया जा रहा है कि सूअर पकड़ने में महारत हासिल करने वाली इंदौर की एक टीम ने बीती रात्रि से सूअर को पकड़ना शुरू कर दिया है।

जानकारी मिल रही हैं कि इंदौर से 30 सदस्य ट्रेंड टीम शिवपुरी पहुंची जिसनें एक ही रात में ढाई सौ सूअरों को पकड़ कर शहर के बाहर छोड़ दिया आगे भी हर रोज इस टीम के द्वारा सूअर पकड़ो अभियान चलाया जाएगा।

न्यायालय सहित मंत्री जता चुकी हैं नाराजगी -

शिवपुरी में सुअरों की संख्या अधिक होने के चलते सुअर भी शहर में समस्या बने हुए थे सुअरों के कारण कई हादसे हुए जिसके बाद जनता में नाराजगी भी देखी गई। सुअरों से आम जनमानस की परेशानी न्यायालय तक जा पहुँची जहां न्यायालय द्वारा सुअरों को शहर से बाहर निकालने के निर्देश प्रशासन को जारी किए थे।

इसके साथ ही क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री भी एकाएक बड़ी सुअरों की संख्या पर नाराजगी जता चुकी है। वहीं न्यायालय के निर्देश के बाद से नगर पालिका द्वारा समय समय पर सुअर पकड़ो अभियान चलाया जाता रहा है।

दिल्ली NCR की टीम कर चुकी हैं नाकाम कोशिश

बताना होगा कि इससे पूर्व नगर पालिका शिवपुरी द्वारा दो बार अलग अलग जगह से टीमें बुलाकर सुअरों को पकड़ने का अभियान चला चुकी है। जिसमें दिल्ली एनसीआर और उज्जैन इंदौर की टीम द्वारा सुअर पकड़ने का कार्य किया गया है परन्तु यह टीम लगभग तीन हजार सुअरों को ही पकड़ पाए। जिसके बाद अधूरा काम छोड़ कर अचानक यह टीम वापिस चली गई।

इनका है कहना -
नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी ने बताया कि शहर में सूअरों की अनुमानित संख्या 15 से 17 हजार थी जिसमें एजेंसी द्वारा तीन हजार के लगभग सूअरों को शहर से बाहर निकाला जा चुका है। इसके साथ ही सुअर पालकों के द्वारा भी तीन से चार हजार सूअरों को शहर से बाहर भेजा जा चुका है। अभी एक बार फिर सुअर पकड़ो अभियान की शुरुआत शहर में शुरू की गई है।