न्यूड वीडियो काण्ड: सेसई वाले सपूत के बाद के बाद शहर के धन्ना सेठों के सपूत भूमिगत, 2 लड़कियां भी शामिल - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवुपरी।
इंदौर में उजागर हुआ न्यूड वीडियो कांड में शिवपुरी को लपेटे में लिया है, इंदौर के विजयनगर थाना पुलिस ने स्कीम 54 के एक फ्लैट से शिवपुरी से चार नवयुवकों मोनू राठौर, संदीप शर्मा, अमन जाट और सचिन धाकड़ को गिरफ्तार किया है। 

चारों आरोपी अपने शिकार के न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे, इसके बाद शिवपुरी के सेसई वाले के सपूत सागर गुप्ता को इंदौर पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के उठा लिया,इस खबर के बाद शहर के कई धन्ना सेठो के सपूत भूमिगत हो गए। इस मामले में सबसे खास बात यह है कि इस काण्ड में शहर की लड़कियां भी शामिल बताई जा रही है।

जैसा कि विदित हैं कि इंदौर के विजय नगर थाने को एक मेल के माध्यम से एक शिकायत पहुंची। इस शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस ने न्यूड वीडियो काण्ड का खुलासा किया और शिवपुरी के चार युवक मोनू राठौर, संदीप शर्मा, अमन जाट और सचिन धाकड़ को गिरफ्तार किया है। इनके मोबाइलो से मोबाइल से कई अश्लील वीडियो मिले थे।

पूछताछ के बाद जानकारी दी कि चारों आरोपी पहले सोशल मीडिया पर अपने शिकार की प्रोफाइल चेक करते थे और लड़कों की प्रोफाइल पर जाकर वह उनकी उम्र, रूचि तथा पसंद नापसंद की जानकारी जुटाते थे। अपने शिकार की आर्थिक हैसियत का भी वह पता लगा लेते थे।

इसके बाद वह लड़की का फोटो लगाकर फेक आईडी से अपने शिकार को फ्रेंड रिक्यूस्ट भेजते थे। लड़के जैसे ही फ्रेंड रिक्यूस्ट स्वीकार करते। वे उससे अश्लील चैटिंग शुरू कर देते थे, लड़की की आवाज बनाकर बात करते थे। इसके बाद अपने शिकार को न्यूड करवाकर उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लेते थे और फिर वसूली का खेल शुरू हो जाता था। उनके कब्जे से 9 मोबाइल व 25 से ज्यादा फर्जी सिमें जप्त की गई हैं।

इस कार्रवाई में बीते रोज इंदौर नगर थाना पुलिस ने सेसई वालो के सपूत सागर गुप्ता को उठा लिया वही दीपक उपाध्याय व सेतु के घर पर छापे मारे। वही बताया जा रहा है कि इस काण्ड में शामिल एक आरोपी दुबई भाग गया है।

शिवपुरी के अन्य युवको को भी पूछताछ के लिए उठा लिया। बताया जा रहा हैं कि शिवपुरी के कई युवा भी शामिल हैं सागर के उठते ही शहर के धन्ना सेठो के सपूत भूमिगत हो गए हैं इस पूरे न्यूड वीडियो काण्ड में शिवपुरी की 2 लड़कियां भी शामिल बताई जा रही हैं,पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही हैं,कुल मिलाकर इस मामले के कारण शिवपुरी सुर्खियों में आ गई है।