शिवपुरी। लंबे इंतजार के बाद अंततः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में विभिन्न शासकीय निगम एवं मंडलों में चेयरमैन के रिक्त पदों पर नियुक्ति का ऐलान कर दिया। इस लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव हारे हुए समर्थक पूर्व विधायक भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन सभी को 2023 का विधानसभा टिकट नहीं मिलेगा।
इस लिस्ट में शिवपुरी जिले को पूरे मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा तब्बजो दिया गया है। जिसमें शिवपुरी जिले से प्रहृलाद भारती को मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही नरेन्द्र विरथरे को मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोेजगार निर्माण वोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही करैरा से पूर्व विधायक रहे जसवंत जाटव को राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही करैरा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश खटीक को मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
आज जो सूची जारी हुई है उसमें शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा को सबसे ज्यादा तब्बजो दिया गया है। यहां पहले से राज्यमंत्री सुरेश धाकड राठखेडा मंत्री है। अब इसी क्षेत्र में प्रह्लाद भारती और नरेन्द्र विरथरे को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाया गया है।