2 मौत: पत्नि से झगड कर वृद्ध लटका फांसी पर, वृद्घ को वाहन ने उडाया मौत- kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। तेंदुआ थाना क्षेत्र के‎ पिपरौदा जागीर गांव में 50 साल के‎ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या‎ कर ली है। जानकारी के मुताबिक‎ लखन उम्र 50 साल पुत्र सोडू जाटव‎ निवासी पिपरौदा जागीर ने‎ गुरुवार-शुक्रवार की रात फांसी लगा‎ ली।

पुलिस पूछताछ में पता चला है‎ कि लखन जाटव का गुरुवार को‎ घर पर पत्नी से झगड़ा हो गया।‎ लखन गुस्से में घर से चला गया‎ और शराब पीकर घर लौट आया।‎ घर के पास बनी पाटौर में जाकर‎ सो गया। बेटा शुक्रवार की सुबह‎ देखने पहुंचा तो पिता लखन फांसी‎ के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने‎ कार्रवाई शुरू की है।‎

वृद्ध को वाहन ने उडाया मौत

कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम सेसई‎ में फोरलेन हाईवे किनारे बकरी चरा‎ रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने‎ टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से‎ घायल ग्रामीण को परिजन जिला‎ अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर‎ से उसे मृत घोषित कर दिया।‎ ‎

जानकारी के अनुसार मांगीलाल‎ पाल उम्र 60 साल निवासी ग्राम सेसई‎ थाना कोलारस शुक्रवार की दोपहर‎ करीब 1.30 बजे फोरलेन हाईवे‎ किनारे बकरी चरा रहा था। तभी‎ अज्ञात वाहन से उसमें टक्कर मार‎ दी।

टक्कर लगने से घायल‎ मांगीलाल को परिजन जिला‎ अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर‎ ने उसे मृत घोषित कर दिया।‎ पुलिस ने शव का पीएम कराकर‎ परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर‎ जांच शुरू की है।‎