POHRI NEWS- तिमानी में अभी भी फंसी है 5 जिंदगीयां, एअर लिफ्ट फेल अब कल होगा रेस्क्यू

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले के पोहरी अनुविभाग के शंकरपुर ग्राम पंचायत के ग्राम तिमानी में अभी भी 5 लोग जिंदगी और मौत के बीच खडे है। यहां कूनों की सहायक नदी की चपेट में 5 लोग आ गए है। यह अपने घर में ही पानी में घिर गए। जिसके चलते वह तीन दिन से अपने घर की छत पर ही बैठे प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है।

जानकारी के अनुसार तिमानी में बीते रोज एक परिवार अपने खेत पर बने कमरे में बैठे हुए थे। अचानक पास से गुजरी कूनों नदी का जलस्तर बढ गया। जिससे वह अपने मकान की छत पर पहुंच गए और वह घिर गए।

बताया गया है कि ग्रामीण लगातार 2 दिन से प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है। परंतु नदी नाले और उनके उपर बनी पुलियाओ के टूट जाने से प्रशासन इनसे 4 किमी दूर तक ही पहुंच पा रहा है। बताया गया है कि सुबह इन्हें फंसा देखकर गांव का एक युवक इन्हें खाना देने नदी में कूंद गया और वह वह गया।

इसके साथ ही आज प्रशासन ने यहां हैलीकॉप्टर भेजने का प्रयास किया। परंतु तैज बारिश के चलते यहां हैलीकॉप्टर नहीं जा सका। अब प्रशासन सुबह रेश्क्यू करने की बात कह रहा है। और इन्हें 3 दिन भी मौत के मुंह में छोड दिया है।